arshad jamal chairman mau

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा के हाथों मऊ की बहुप्रतीक्षित सड़क ‘सईदी रोड’ का भव्य लोकार्पण-अरशद जमाल

WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.25.55 AM
वोट लेने के लिये नहीं मऊ की माटी एवं अपने शुभचिंतकों का कर्ज चुकाने के लिये करता हूँ काम-ए0के0 शर्मा

मंत्री जी के काम से लोगों के मन में उन्नति के प्रति प्रत्याशा जागृत-अरशद जमाल

मऊनाथ भंजन। मऊ नगर की बहुप्रतीक्षित सड़क ‘सईदी रोड’ बन कर तैयार हुयी तो इसका नजारा ही अलग था। हृदय को छू लेने वाला इस लिये भी बना क्योंकि न सिर्फ इसका इतिहास रोचक है बल्कि यह मऊ रेलवे स्टेशन से सम्बद्ध नगर के दो अलग-अलग छोरों को जोड़ कर चारों दिशाओं के आवागमन को सुगम एवं बेहतर बनाने वाले रास्तों से जुड़ गयी है। सभास्थली ‘शहीद स्मारक’ रात में भी खचाखच जनमानस से भरी हुयी थी।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.25.47 AM

लोकार्पण से पहले मा0 मंत्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को याद करते हुये उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

आज के इस भव्य लोकार्पण के बीच उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री मा0 ऐ0के0 शर्मा के हाथों ‘सईदी रोड’ का लोकार्पण लगभग रात्री 9 बजे अमल में आया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री का नगर के सम्भ्रांत लोगों, बुद्धिजीवियों एवं नेताओं तथा अधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत के क्रम में शहाब नोमानी ने मऊ नगरवासियों एवं नगर पालिका परिवार की ओर से ‘स्वागत गीत’ गा कर हृदय तल से उनका स्वागत किया। गीत के उपरान्त मंत्री जी ने शहाब नोमानी का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 4.25.54 AM

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि उर्जा एवं नगर विकास मंत्री मा0 ए0के0 शर्मा ने लोगों से अपने खताब में कहा कि दुआ तो हमें सब की चाहिये। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने मेरे व्यक्तित्व से जोड़ कर जो बातें कही हैं वह मैं वोट की नहीं बल्के स्नेह एवं प्यार की अपेक्षा में कर रहा हूँ और यह मैं इस लिये कर रहा हूँ कि इस जगह का मेरे ऊपर बहुत बड़ा कर्ज है। उन्होंने अपनी बायीं ओर इशारा करते हुये कहा कि मैंने डीएवी से हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान इस किताब की दुकान से सैकड़ों बार किताब, कापी, पेंसिल, रबर, दवात और सेयाही खरीदी है, कूदते-खेलते अपनी टूटी हुयी हड्डियों का मेरी मां के साथ आकर डा0 सईद साहब से उपचार करवाया है, गांव वापस जाते समय मिर्जाहादीपुर में बाबुल की पकोड़ी खाई, शिवपूजन जी ने मेरी साइकिल का मुफ्त पंक्चर लगाया, सिंधी कालोनी के दर्जी शकील का कर्ज है, मऊ के बस स्टेशन पर दुकानदार पुरूषोत्तम व ज्ञान चन्द हलवाई भी हिसाब किताब नहीं रखते थे, इसी प्रकार और भी नगर के बहुत से अन्य एहसान याद हैं हमें। मैं उन सभी का कर्जा उतारने के लिये काम कर रहा हूँ क्योंकि आज मैं जहां पर हूँ उन्हीं के आशीर्वाद से हूँ। यह उसी का प्रतिफल है और मैं उस अद्वितीय सहयोग हेतु सभी का आभारी हूँ।

उन्होंने कहा कि अब मऊ में विकास की स्पर्धा होने लगी है जिसकी मुझे खुशी है। आपकी दुआओं का ही प्रताप है जो मैं आज महादेव धाम, सईदी रोड, पुल आदि बनवाने का सोच सकता हूँ। उन्होंने कहा कि राजनीति अलग चीज है लेकिन चुनाव के बाद जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहकर काम करना चाहिये। मंत्री जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी हारा जबकि जीत कर आज अरशद जमाल चेयरमैन हैं और हम लोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हमने दुनिया के 50-60 देशों की यात्रा की है जिनमें लगभग 10 मुस्लिम मुल्क शालिम हैं जहां का हमने भ्रमण किया है। चुनाव के दिनों में आपने हमसे इच्छा जाहिर की थी कि मऊ भी सऊदी अरब और दुबई जैसा दिखे। उन्हीें दिनों हमने संकल्प लिया था कि मऊ की मुस्कान हम वापस लायेंगे। मैं मऊ के परम्परागत हुनर बुनकरी को आगे बढ़ाने, घरैलू उद्योग को ताकत पहुंचाने और मऊ के लिये काम कर रहा हूँ। हम अपने सामर्थ्यभर विकास के सभी काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा किया जाने वाला कार्य मऊ एवं मऊ के लोगों के स्नेह को बेहतर अंदाज में उन्हें वापस लौटाने का एक मात्र साधन है। क्योंकि निश्चित रूप से मऊ की मिट्टी की महक का एहसास एवं मऊ के लोगों का दर्द भी उसी को पता होगा जिसने मऊ वासियों के बीच रह कर उन्हें करीब से देखा हो जो लोग दूर-दूर रहे हों वे मऊ के लोगों के दर्द से वाकिफ नहीं हो सकते।

श्री शर्मा ने कहा कि यह सही है कि कुछ लोग कहते हैं कि मंत्री जी आप द्वारा किये जाने वाले कार्यों का इश्तेहार अपेक्षाकृत नहीं हो पाता। शेर के माध्यम से अपने स्वभाव को उजागर करते हुये मंत्री जी ने बशीर बद्र का शेर पढ़ा-

‘‘मुझे इश्तेहार सी लगती हैं यह मुहब्बतों की कहानियां; जो कहा नहीं वह सुना करो जो सुना नहीं वह कहा करो’’।

श्री ए0के0 शर्मा ने नगरवासियों की दुआओं की अपेक्षा करते हुये अपना संकल्प दोहराया और कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं शहर के हर क्षेत्र का विकास करूँं। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि हम न भी कहा करें तो आप हमारी आवाज को सुना करो ताकि हमें बल मिले और हम नगर के समुचित विकास को नया आयाम देने के मार्ग में आने वाली हर बाधा को हटाते चलें।

लोकार्पण के इस अत्यन्त महत्वपूर्ण अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर विकास मंत्री जी का भब्य स्वागत करते हुय कहा कि मऊ के लाल एवं इसी माटी की पैदावार भारत के प्रधानमंत्री के चहेते पूर्व आईएएस जिन्होंने देश के विकास की धुरि को तय करने वाले कई प्रकार के प्रोजेक्टों पर काम किया है, आज वही उत्तर प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री के रूप में हमारे बीच हम सबका संरक्षण करते हुये इस महफिल की शोभा बढ़ा रहे हैं। उर्जा एवं नगर विकास मंत्री मऊ के लिये वर्दान हैं। मैं उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। उन्होंने अन्य सभी लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने सईदी रोड को बनाने में योगदान दिया है।

श्री जमाल ने बताया कि गालेबन मौलाना अब्दुल्लतीफ नोमानी साहब के दौर में सईदी रोड का नाम डा0 सईद साहब के नाम पर रखा गया था। वह प्रदेशभर में अत्यन्त कुशल एवं अनुभवी हड्डी के डाक्टर माने जाते थे जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों की टूटी हुयी हड्डियों को भी जोड़ दिया करते थे। उनकी क्लिनिक इसी सईदी रोड पर स्थित है।

पलिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने इस मौके पर मंत्री जी द्वारा गत पांच वर्षों में किये गये विकास की एक लम्बी श्रृखला का जिक्र करते हुये कहा कि इन्होंने जब से नगर विकास मंत्री का पदभार संभाला है पूरे उत्तर प्रदेश विशेषकर मऊ नगर के विकास की रूकी हुयी गति को तेज कर लोगों के दिलों में विकास के प्रति नई प्रत्याशा भर दी है।

उनके लम्बे तजुर्बे से स्वयं मुझे भी विकास कार्यों को करने की प्रेरणा, तकनीकि एवं रोचक तरीके की जानकारी का अवसर व लाभ मिलता रहा है। श्री जमाल ने मंत्री जी को बताया कि दशकों से यह मांग चल रही थी कि रेलवे से जमीन लेकर सईदी रोड को चौड़ा किया जाय। इसके लिये मऊ में एक संघर्ष समिति का भी गठन हुआ था जिसमें नगर के सम्भ्रांत लोग शामिल रहे। स्व0 मदन बाबू इस संघर्ष समिति के अध्यक्ष थे। समिति की तीन मागों में बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर उ0प्र0 सरकार द्वारा मंजूर 99 करोड़ रूपये से ओवर ब्रिज बन रहा है, आपके प्रयासों से डीआरएम द्वारा दूसरे दिन ही पर्मीशन दे दिया गया और सईदी रोड का चौड़ीकरण हो गया और रोड भी आपके संरक्षण में बना, परन्तु सईदी रोड पर रेलवे की एक टिकट विंडो और ओवर फुट ब्रिज बनाना अभी भी शेष है जो बहुत जरूरी है।

श्री जमाल ने मंत्री जी से नदी के पानी की सतह ऊपर उठाने के लिये 2 स्थानों पर डैम बनाने, मस्जिदिया घाट को सुन्दरीकृत करने की भी अपील की।

इसी क्रम में श्री जमाल ने बताया कि मंत्री जी के प्रयासों से काझा में 9 करोड़ रूपये की लागत से नाला निर्माण, मन्दिर पर 9 करोड़, तमसा नदी पर 11 करोड़ की गैर सरकारी रकम से काम हो रहा है, इधर का घाट भी 9 करोड़ की लागत से पालिका बना रही है, इसके इलावा 4-5 घाट और बनने वाले हैं।

मैक्स हास्पिटल ने एक चौरिटेबुल ब्लड बैंक बनाया जिसका आप ने उद्घाटन किया, सिविल हास्पिटल को आधुनिक मशीनों के लिये 65 लाख रूपये दिये, मऊ नगर में मंत्री जी द्वारा 15 दिन में पीपा पुल बना कर बहुत बड़ा काम किया गया।

चेयरमैन ने बताया कि मार्केट क्षेत्र को बेहतर बिजली उपलब्ध कराने व सबस्टेशन अधिष्ठापित करने हेतु स्लाटर हाउस की जमीन मानक के अनुरून नहीं थी, परन्तु मंत्री जी के आदेश पर 4-5 दिनों के भीतर मानक के साथ जमीन की नवैय्त ही बदल दी गयी और पैसा स्वीकृत हुआ, यही नहीं शहर में 5 जगह बिजली सब स्टेशन बन रहे हैं। जो आगामी 50 वर्षों तक बिजली की बेहतर व्यवस्था हेतु काफी होगा।

उन्होंने बताया कि मंत्री जी बिना किसी भेद भाव के काम कर रहे हैंे। ऐसा नेता सदियों में पैदा होता है। ये बधाई एवं दुआ के पात्र हैं, आप स्वस्थ्य रहें ये हम सबकी कामना है।

अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सईदी रोड के लोकार्पण समारोह में आये हुये सभी अतिथियों का हृदय तल से आभार व्यक्त करते हुये सभा के समापन की घोणा की।

इस अवसर पर समस्त सभासदगण, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, भजपा के पर्वू अध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, भरतलाल राही, संजय वर्मा, गणेश सिंह, दीपू सिंह, रमेश सिंह, आनन्द सिंह रेकवार व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, नगर के सम्भ्रांत लोगों के इलावा बहुत से नगरवासी मौजूद रहे।

दिनाँकः 08.04.2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *