arshad jamal chairman mau

शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के सिम्बल से अरशद जमाल ने भरा पर्चा

SambodhitKerteHuyeArshadJamal2


शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी के सिम्बल से अरशद जमाल ने भरा पर्चा

मऊनाथ भंजन। समाजवादी पार्टी से मऊ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरशद जमाल के द्वारा आज अपना पर्चा दाखिल कर दिया गया। इस अवसर पर छित्तनपुरा ईदगाह के मैदान में एक भब्य समारोह का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम लोग उपस्थित थे। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इसी के साथ कवियों तथा दूसरे दलों एवं कई क्षेत्रों से आये हुये लोगों ने अरशद जमाल के कार्याे के प्रति आभार व्यक्त करते हुये पूरे चुनाव के दौरान साथ रहकर काम करने का संकल्प लिया।

SambodhitKerteHuyeArshadJamal2

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास पुरूष अखिलेश यादव ने मऊ के विकास पुरूष अरशद जमाल को टिकट दिया है। अखिलेश यादव का नारा है कि ‘काम बोलता है’ और श्री अरशद जमाल अपने विकास कार्याें के चलते मा0 अखिलेश यादव के नारे के प्रतीक हैं। 
ChhitanpuraEidGahkeSahanmienUpasthitLog1
ChhitanpuraEidGahkeSahanmienUpasthitLog2
रामजतन राजभर ने अवाम का अभिवादन करते हुये कहा कि पूरे जनपद में अरशद के इलावा कोई दूसरा है ही नहीं जोे नगर को हर आवश्यक सुविधाओं से लैस कर सके।

PerchadakhilkertehuyeArshadJamal1

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि अरशद जमाल जब मऊ के चेयरमैन हुये तो मऊ शहर को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया जिससे नगर का नक्शा ही बदल गया। 
समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम हरि चैहान ने कहा कि हमारी बिरादरी का वोट आप ही को मिलेगा क्यों कि आपने हर वर्ग के लिये समान रूप से काम किया है।

SamarohkaDrishya1

नगर अध्यक्ष जहीर सेराज ने कहा कि पूरे जनपद में आवश्यकता पड़ने पर अवाम को कोई जनप्रतिनिधि नहीं मिलता। अरशद जमाल ही हर अच्छे बुरेे समय में हमारे साथ होते हैं। 
सोनकर बस्ती से आये बाबा जी सोनकर ने लोगों को बताते हुये कहा कि 2006 से 2012 तक मेरी बस्ती उपेक्षित थी। विकास से वंचित इस बस्ती को 2012 के बाद श्री अरशद जमाल ने हमारे आग्रह पर इस बस्ती को विकास की धारा से जोड़ कर यहां की गलियों एवं रास्तों का सुन्दरीकरण किया है। 
इस अवसर पर अरशद जमाल ने अवाम का आभार व्यक्त करते हुये पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं और दूसरे दलों से आये लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग हमारे साथ खड़े हैं क्यों कि उन्हें लगता है कि मऊ की उन्नति के लिये आज अरशद जमाल की मदद करने की जरूरत है। अरशद जमाल ने कहा कि मानवता की बेहतरी हेतु समाज के नवसृजन के लिये मैं समर्पित हूँ। इसी उद्देश्य के साथ मैंने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने मतदाताओं से कामियाब बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *