arshad jamal chairman mau

नगर पालिका परिषद मऊ की विशेष बैठक – चेयरमैन अरशद जमाल की अगुवाई में 512 बिन्दुओं पर चर्चा

"नगर पालिका परिषद मऊ की विशेष बैठक – चेयरमैन अरशद जमाल की अगुवाई में 512 बिन्दुओं पर चर्चा"

नगर पालिका परिषद, मऊनाथ भंजन-मऊ ने 8 जुलाई 2026 को शाम 3 बजे विशेष बैठक बुलायी है। इस बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्री अरशद जमाल करेंगे। बैठक का महत्व इस वजह से और बढ़ गया है कि इसमें कुल 512 एजेण्डों पर विचार किया गया ।

बैठक के प्रमुख मुद्दे

  • स्वतंत्रता दिवस समारोह को परम्परागत ढंग से धूमधाम से मनाने की तैयारी।
  • शहरी सौन्दर्यीकरण – प्रमुख मार्गों पर ग्रिल, पोल लाइट, आधुनिक डिज़ाइन वाले चौराहे और थीमैटिकल पेंटिंग्स।
  • धार्मिक स्थल मऊ महादेव पर आधुनिक लाइटिंग, साइनेज और शौचालय की रेट्रो फिटिंग।
  • सालिड वेस्ट मैनेजमेंट – डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, GPS आधारित VTMS प्रणाली और संयंत्रों का रख-रखाव।
  • तकनीकी सुधार – CCMS प्रणाली, SCADA प्रणाली, नई वेबसाइट, ई-ऑफिस कम्प्यूटरीकरण और सिटी सेनिटेशन प्लान।
  • वार्डवार विकास कार्य – नाली, पटिया, इण्टरलाकिंग, सीसी रोड, सौन्दर्यीकरण और सड़क मरम्मत के लिए विस्तृत रिपोर्ट।
  • नगर की सीमाओं पर आधुनिक स्वागत द्वार और सहादतपुरा रोडवेज पर द्वार निर्माण।
  • कर व्यवस्था सुधार – GIS सर्वे, टैक्स पोर्टल विकास और गृहकर निर्धारण।

चेयरमैन अरशद जमाल का दृष्टिकोण

चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि यह बैठक नगर के विकास की दिशा तय करेगी। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण है कि मऊ को आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाया जाए।

730347887 1041793105448248 3017991287543477343 n

बैठक का महत्व

👉 यह बैठक नगर के इतिहास में सबसे बड़ी बैठकों में से एक मानी जा रही है, क्योंकि इसमें 512 बिन्दुओं पर चर्चा हुई और हर निर्णय सीधे जनता की सुविधा और नगर के भविष्य से जुड़ा होगा।

समस्त 512 एजेंडा बिंदुओं को देखेने के लिए Download पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *