मऊ जनपद में खेल और खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अदरी की टीम ने अपने शानदार तालमेल और प्रदर्शन से स्टेडियम की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।











इस भव्य आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उप-विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
“हमारा लक्ष्य मऊ के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि यहाँ की प्रतिभाएं प्रदेश और देश स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।” अरशद जमाल:
नगर पालिका द्वारा कराए गए इस आयोजन की खेल प्रेमियों ने काफी सराहना की है। खिलाड़ियों ने भी इस मंच के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
