arshad jamal chairman mau

विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका सभागार में नए ईओ डा. मणि भूषण तिवारी का हुआ स्वागत-अरशद जमाल

716702579 1526289578838685 6424295213246926790 n 1 e1780699092297

विश्व पर्यावरण दिवस पर पालिका में बैठक, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट पर विस्तृत चर्चा

मऊनाथ भंजन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मऊ में एक विशिष्ट बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत नवागंतुक अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी और बोर्ड के सम्मानित सभासदगण के परिचय के साथ हुई, जहां सभी ने अपनी अपेक्षाएं और विचार एक-दूसरे के साथ साझा किए। इसके साथ ही, बैठक में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के जन्म दिवस पर उन्हें कोटिशः बधाई दी गई।

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष संदेश दिया और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करने की प्रेरणा दी।

नगर के विकास पर रहेगी खास नजर

बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि नवागंतुक अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी एक तेज-तर्रार और काफी अनुभवी अधिकारी हैं। उनके कार्य करने की शैली और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता सराहनीय है। श्री जमाल ने अधिशासी अधिकारी को आश्वस्त किया कि नगर के विकास और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बोर्ड द्वारा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

बैठक में मौजूद सभी सम्मानित सभासदों ने भी डा. मणि भूषण तिवारी को मऊ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई दी और नगर के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया।

संयुक्त निर्णय से होगा मऊ का सर्वांगीण विकास

अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें मिलकर नगर के विकास, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को पूरी तरह से धरातल पर उतारने के लिए कार्य करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मऊ के विकास से जुड़े हर बिंदु को प्राथमिकता दी जाएगी और सभी निर्णय संयुक्त सहमति से लिए जाएंगे।

716610999 1526289525505357 8522159817960249442 n 1

बैठक के समापन के बाद, सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बंधे पर सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में सम्मानित सभासदगण के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी, लेखाकार त्रिलोकनाथ मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश व राजीव कुमार शुक्ला, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं अन्य पालिका अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *