arshad jamal chairman mau

मिशन 2027 की तैयारी: लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले अरशद जमाल, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

474961499 1146227480178232 2073983085167253063 n

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज राजनीतिक हलचल तेज रही। मऊ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरशद जमाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी से विशेष मुलाकात की।

शाम लगभग 6 बजे हुई इस मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरमैन अरशद जमाल ने मऊ जनपद में पार्टी की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

“समाजवादी विचारधारा को हर घर तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा।” — अरशद जमाल

मुलाकात के अंत में चेयरमैन साहब के विशेष अनुरोध पर अखिलेश यादव जी ने कार्यालय से बाहर आकर साथ आए पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रामप्रकाश यादव ‘बबलू’, नगर अध्यक्ष श्री मुख्तार हुसैन, छात्र नेता रामनरेश यादव ‘बिहारी’ और मोहम्मद तारिक भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *