मऊ: व्यापारिक क्षेत्र में बढ़ता एक और कदम, डोमनपुरा चुंगी पर खुला ‘न्यू सब्बू क्लाथ हाउस’
मऊ नगर के व्यावसायिक क्षेत्र डोमनपुरा चुंगी पर आज जनाब फिरोज अहमद साहब “सब्बू” (सभासद) के नए प्रतिष्ठान ‘न्यू सब्बू क्लाथ हाउस’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरशद जमाल चेयरमैन उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया और व्यापार की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की भारी उपस्थिति रही,

“व्यापार की प्रगति ही शहर की आर्थिक मजबूती का आधार है, फिरोज अहमद जी का यह प्रयास क्षेत्र के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण कपड़ों का एक बेहतर केंद्र बनेगा।” — अरशद जमाल
