नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन Arshad Jamal द्वारा शहर के आधुनिकीकरण और जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 17, हकीकतपुर में एक भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

“जनता की सेवा और शहर का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उजाले की यह किरणें केवल रास्तों को ही नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को भी सुगम बनाएंगी।” — Arshad Jamal
परियोजना की मुख्य बातें:
- कुल लागत: ₹15.91 लाख।
- कार्य का विवरण: मतलूपुर मोड़ से सभासद प्रयाग यादव के मकान होते हुए सिंहासन के मकान तक।
- तकनीकी विवरण: 07 मीटर ओक्टागोनल सिंगल आर्म पोल और भूमिगत पाइप केबलिंग के साथ आधुनिक स्ट्रीट लाइटें।
- मुख्य उपस्थिति: इस अवसर पर वार्ड सभासद प्रयाग यादव जी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस नई लाइटिंग व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को रात के समय आवागमन में काफी आसानी होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए चेयरमैन साहब का आभार व्यक्त किया।
